शुजालपुर। शादी और इससे जुड़े आयोजनों की बात ही कुछ खास होती है। नए जोड़े के कई हसीन सपने होते हैं, वहीं दूल्हे राजा के अरमान भी सातवें आसमान में होते हैं। आसमान वाले अरमानों को पूरा करते हुए मध्यप्रदेश के एक किसान का बेटा हेलिकॉफ्टर से अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बारात लेकर पहुंच गया, यह नजारा देखकर बेटी के घरवालों की खुशी का ठिकाना ना रहा।

दूल्हेराजा की बारात देख ग्रामीणों की उमड़ गई भीड़

मध्य प्रदेश के शुजालपुर के डूंगलाय गांव में यह शाही अंदाज वाला नजारा देखने को मिला। यहां मेवाड़ परिवार की दो बेटियां पूजा और अरुणा की शादी एक ही साथ हुई। शादी में अपनी दुल्हनों को लेने दूल्हा राजा हेलीकॉप्टर से पहुंचे। दूल्हों को हेलीकॉप्टर में आता देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर ओर दूल्हों के साथ जमकर सेल्फी ली।

क्षेत्र के बड़े किसान हैं

गांव कुराना निवासी सुमेर सिंह मंडलोई और गजराज सिंह मंडलोई क्षेत्र के बड़े किसान हैं। उनके बेटे हेम सिंह मंडलोई और यशपाल सिंह का रिश्ता दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा और महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ तय हुआ। इसके लिए गुरुवार को दोनों दूल्हा हेलीकॉप्टर से शुजालपुर के लिए गांव कुराना से बारात लेकर गए।

भोपाल के नजदीक कुराना में रहता है मंडलोई परिवार

भोपाल के नजदीक कुराना गांव में मंडलोई परिवार रहता है। उनके घर के लड़के शादी करने हेलिकॉप्टर से गए। कुराना निवासी सुमेर सिंह मंडलोई और गजराज सिंह मंडलोई क्षेत्र के बड़े किसान हैं। उनके बेटे हेम सिंह मंडलोई और यशपाल सिंह की शादी है। दोनों का रिश्ता दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा और महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ तय हुआ है।

किसान की इच्छा थी हेलिकॉप्टर से जाए बारात

दरअसल, किसान ने अपने बेटों की शादी के लिए अपने ही खेत में हेलीपैड का निर्माण करवाया था। दुल्हन पक्ष को भी यह जानकारी दे दी गई थी कि बारात हेलिकॉप्टर से पहुंचेगी। किसान ने कहा कि हमारी ही इच्छा थी कि हमारे बेटों की बारात हेलिकॉप्टर से जाए। बड़े बेटे की शादी में भी बारात हेलिकॉप्टर से गई थी।

हेलिकॉप्टर से गई थी बड़े भाई की भी बारात

दूल्हा हेम सिंह मंडलोई ने बताया कि इससे पहले 2014 में बड़े भाई की बारात भी हेलिकॉप्टर से गई थी। हेम सिंह मंडलोई ने सीविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं, दूसरे दूल्हे यशपाल सिंह ने बीकॉम किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके पूर्वजों और बुजुर्गों का आशीर्वाद है। किसान गजराज सिंह ने कहा कि वह अपनी खुशी में सभी को शामिल करना चाहते थे।

‘नहीं लडूंगा चुनाव’ वाले बयान के बाद कमलनाथ ने दी यह नई सफाई…

सिविल इंजीनियर शिक्षा प्राप्त दूल्हा हेम सिंह मंडलोई ने बताया कि इससे पहले सन 2014 में उनके बड़े भाई शादी के समय भी हेलीकॉप्टर ले गए थे। बीकॉम ऑनर्स शिक्षा प्राप्त यशपाल सिंह का कहना है कि उनके पूर्वजों और बुजुर्गों का आशीर्वाद है गजराज सिंह ने कहा कि वह अपनी खुशी में सभी को शामिल करना चाहते थे। मंडलोई परिवार के बड़े बुर्जुगो ने बताया कि इससे पहले भी उनके परिवार में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की बारत आई है और यह एक प्रकार की उनके परिवार में परंपरा सी हो गई है।