भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार और बुधवार को हुई कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के बाद से पारा लगातार गिरता जा रहा है। दो दिन पहले जो पारा 10 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर था वह अब गिर कर कहीं-कहीं 5 से डिग्री से भी नीचे आ गया है। कोहरे ने तो जैसे डेरा ही जमा लिया है और इसके कारण सुबह शाम तो कुछ भी नजर नहीं आता केवल और केवल कोहरे की धुंध के।
दोपहर तक जैसे-तैसे कोहरा कुछ कम होता है तो शाम के समय शाम होने से पहले ही फिर से कोहरा अपना असर दिखाने लगता है। यह हाल प्रदेश के कई जिलों का है जहां सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। रतलाम और टीकमगढ़ में 50 मीटर के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। रात का पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान के नीचे आने से ठंड बढ़ गई। माना जा रहा है कि एक सप्ताह तक इसी तरह ठंडक रहेगी।
अभी रात का पारा और नीचे आएगा। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड लगेगी। दिन में अधिकतम पारा 20 से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। प्रदेश के 21 जिलों में दो दिन तक शीतलहर चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे एक हफ्ते याने 4-5 जनवरी तक इसी तरह ठंड बढ़ती रहेगी। छह जनवरी के बाद फिर से बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान नीचे आएंगे। रात को पारा कुछ बढ़ सकते हैं।