women police Bhopal
women police Bhopal

भोपाल। महिला दिवस से दो दिन पहले ही महिला पुलिस कर्मियों ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली। सोमवार को विश्व महिला दिवस मनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से यह पहल की गई है। प्रदेश के सभी शहरों में सुबह 8 बजे से महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। महिला पुलिसकर्मियों ने ना केवल यातायात व्यवस्था संभाला बल्कि नागरिकों को भी जागरुक किया।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल के सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी व्यवस्था संभाल रही है। राजधानी भोपाल के चार अलग – अलग स्थानों पर महिला आरक्षक से लेकर पुलिस अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है। इस दौरान वह वाहन चालकों को रोककर समझाइश दे रही है। इस दौरान महिला को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए यह कदम पुलिस मुख्यालय की ओर से उठाया गया है।

भगोरिया उत्सव में शामिल हुए CM Shivraj, आदिवासी वेशभूषा में नजर आए

ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी –

लिंक रोड, न्यू मार्केट, व्यापमं चौराहे और रेत घाट पर पुलिस की चेकिंग कर रही है। इस दौरान महिला कर्मचारी दो और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनको ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है। वह वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की के लिए समझाइश दे दिए थे।

पूरे शहर में वाहनों के आवागमन और उनको संभालने की जिम्मेदारी महिला के ऊपर है। वह सुबह से ही यह जिम्मेदारी संभाल रही है। इस दौरान किसी वाहन चालक को चालान नहीं बनाया जा रहा है। उनके वाहन चलाते समय सावधानी और नियमों का पालन करने की गुजारिश की जा रही है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने का मानना है कि यह एक दिन ही यह व्यवस्था से प्रदेश की इन महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ाएगी। आने वाले समय वह इस प्रकार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनको मौका दिया जा सकता है।

बता दें कि विश्व महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन इस बार 8 मार्च को होली का त्योहार है, जिसे देखते यह आयोजन सोमवार 6 मार्च को किया गया।