mp news : प्रदेश में इन दिनों विकास यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं में सभी जिलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें सरकार के मंत्री और विधायक विकास कार्यों की जानकारी जनता को दे रहे हैं, साथ ही नए विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी किए जा रहे हैं। विकास यात्रा को लेकर तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, विकास यात्रा के बीच मध्यप्रदेश की शराब नीति को लेकर भी नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है, कमलनाथ सीएम को घेर रहे हैं तो उमा भारती शराब नीति की सराहना कर रही हैं।
सीएम शिवराज ने दिया यह अनोखा संदेश
विकास यात्रा के दौरान उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं और भांजे-भांजियों को नई सलाह दे डाली। सीएम की यह सलाह सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है। उन्होंने शराब नीति से संबंधित सलाह दी है। यहां पहले तो सीएम चौहान ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से राज्य के सभी अहाते बंद कर दिए जाएंगे। जिसको पीना है बोतल घर ले जाओ। उन्होंने बोला, बहनों से कह रहा हूं… घर में लट्ठ तैयार रखना, भांजे-भांजी को बता दूं कि पापा यदि बोतल खोलें तो पकड़ लेना। हम नया मध्य प्रदेश बनाना चाहते हैं।
MP में 24 घंटे में सड़क हादसे में 17 की मौत, अब नरसिंहपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस
कमलनाथ ने की थी यह आलोचना
बता दें कि, दो दिन पहले ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान मप्र की शराब नीति को लेकर सीएम शिवराज पर तंज कसा था। कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश कर दी है। जहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालना चाहिए। यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार आई, तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेतपत्र लाएंगे।
कमलनाथ अहाते बंद होने पर इतने आहत क्यों
इधर, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अहाते बंद होने पर इतने आहत क्यों है। आप मदिरा प्रदेश कह रहे हो कभी आप महान भारत को बदनाम भारत कहते हो, आखिर आपको हो क्या गया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी ही समझ नहीं आया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश को हम मंदिर मानते हैं। महाकाल को मानते हैं। मां पीताम्बरा माई को मानते हैं, मां नर्मदा मैया में इस प्रदेश को मानते हैं। आप मदिरा प्रदेश कह रहे हो कभी आप महान भारत को बदनाम भारत कहते हो। आखिर आपको हो क्या गया है।