mahashivratri festival
mahashivratri festival

भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियां ‘महादेव महोत्सव’ के माध्यम से प्रस्तुत की जायेंगी। संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के 9 स्थानों पर 18 से 20 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां महादेव महोत्सव के तहत होंगी। संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्व विख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोजपुर के शिव प्रांगण में सायं 7 बजे से उर्मिला पाण्डेय, छतरपुर का लोकगायन, प्रदीप कृष्णन एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य नाटिका एवं हेमन्त बृजवासी, मुम्बई द्वारा भक्ति गायन की विशेष प्रस्तुति दी जावेगी।

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम-

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई थी। लेकिन आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल अपने भक्तों को आशीष देने के लिए दो घंटे पहले जागे। रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्मआरती की शुरूआत हुई। इस साल पहली बार महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई थी, जिससे सुबह चार बजे से चलित भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले विभिन्न प्रकार के फलों के रस से बाबा महाकाल का स्नान करवाया गया। उसके पश्चात षोडशोपचार पूजन के पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। 2:30 बजे से शुरू हुआ पूजन अर्चन का क्रम सुबह 4:30 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद से आम श्रद्धालुओं के दर्शन की शुरुआत हुई। पुजारी पंडित आशीष ने बताया, महाशिवरात्रि पर सतत 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे और आज बाबा महाकाल की चार पहर की पूजा अर्चना की जाएगी।

19 फरवरी को सायं 7 बजे से कपिल शर्मा एवं साथी, भोपाल द्वारा शिव केन्द्रित नृत्य नाटिका, भारती विश्वनाथन एवं साथी द्वारा शिव भजन एवं कुणाल गांजावाला एवं साथी, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जावेगी। भोजपुर में महादेव महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिवस 20 फरवरी, 2023 को अरविन्द सोनी एवं सुनीता सिंह, भोपाल द्वारा गायन की प्रस्तुति एवं तत्पश्चात् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें डाॅ. सर्वेश अस्थाना-लखनऊ,  अजातशत्रु-उदयपुर,  सुमित मिश्रा-ओरछा, सुश्री श्वेता सिंह-बड़ौदा, प्रतीक चौहान-भिण्ड एवं शिवांगी शर्मा-उज्जैन शामिल होंगी।

भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं संजो बघेल-

इसी प्रकार महोदव महोत्सव के तहत कोलेश्वर धाम, ग्राम पंचायत-कोलुआ तहसील-अंबाह, मुरैना में 18 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शुभम यादव एवं साथी, भोपाल का लोकगायन, सृष्टि गुप्ता एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं संजो बघेल एवं साथी, जबलपुर का भक्ति गायन होगा।

Mahashivratri 2023: पूजन की इस विधि से दुल्हें शिव को करें प्रसन्न, जानें मुहूर्त

उज्जैन का लोकगायन-

इसके अलावा चौमुखनाथ मंदिर प्रांगण, पन्ना में शशि पाण्डेय एवं साथी, रीवा का लोकगायन वी. अनुराधा सिंह एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं ममता जोशी एवं साथी, दिल्ली का भक्ति गायन होगा। ग्राम पंचायत वर्धा, नटेरन (विदिशा) में सुन्दरलाल मालवीय एवं साथी, उज्जैन का लोकगायन, अशोक अकेला एवं साथी, सिवनी का शिव गायन एवं आकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल का भक्ति गायन होगा।

देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर-

देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर, देवतालाब (रीवा) में संघरत्ना बनकर एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं इशिता विश्वकर्मा एवं साथी, मुम्बई का भक्ति गायन होगा। देवी अहिल्या घाट, महेश्वर में दिलीप सांदेला एवं साथी, सागर का लोकगायन, अर्चना कुमार एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं संजय द्विवेदी एवं साथी, भोपाल का भक्ति गायन होगा।

चक्की वाले महादेव हाट मैदान, महू में शिवरतन यादव एवं साथी, भोपाल का लोकगायन, लता सिंह मुंशी एवं साथी, भोपाल का शिव केन्द्रित नृत्य एवं राजेश मिश्रा एवं साथी, मुम्बई का भक्ति गायन होगा। पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाॅल, मंदसौर में अनुषा जैन, इन्दौर का शिव केन्द्रित नृत्य, अभिजीत सुखदाणे एवं साथी, ग्वालियर का ध्रुपद में शिव गायन एवं तृप्ति शाक्य एवं साथी, दिल्ली का भक्ति गायन होगा।

कुण्डेश्वर धाम मंदिर परिसर-

कुण्डेश्वर धाम मंदिर परिसर, टीकमगढ़ में दीपचंद आठिया एवं साथी, सागर का लोकगायन, सुरेखा कामले एवं साथी, भोपाल का ध्रुपद में शिव गायन एवं रवि त्रिपाठी एवं साथी, मुम्बई का भक्ति गायन होगा। नागर घाट, ओंकारेश्वर में सुमित दुबे एवं साथी, नरसिंहपुर का लोकगायन, नवनी श्रीवास्तव एवं साथी, भोपाल का शिव गायन एवं चरणजीत सिंह सौंधी एवं साथी, मुम्बई का भक्ति गायन होगा। सभी स्थानों पर महोदव महोत्सव सायं 6ः30 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।