panic among villagers
panic among villagers

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के दो गांव में आदमखोर तेंदुए ने पूरे गांव में आतंक मचा कर रखा है। जिससे करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज के लिए मड़ियादो और हटा स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया-

खबर के मुताबिक मड़ियादो बफरक्षेत्र के पाठा और इमलिया गांव में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला किया है। घटना रात 2 बजे से 4 बजे की बीच की है। इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी वाहन और 108 सेवाओं की मदद से प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र मड़ियादो और सिविल अस्पताल हटा लाया गया।

घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य संतु बंसल, पानबाई बंसल, भागबाई सहित अजुद्दी पटेल, गोरीबाई शामिल हैं, जबकि इमलिया गांव में तेंदुए के हमले में कमलारानी, सरस्वती, कल्पना, पानबाई, श्यामलाल आदिवासी, दशरथ आदिवासी और परषोत्तम शामिल हैं। जिनका इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है।

चिटफंड में डूबे पैसे वापस मिलने की उम्मीद, आवेदन जमा करने कलेक्ट्रेट में लगी भीड़

घटना की सूचना मिलने पर मड़ियादो वनपरिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव, पन्ना टाइगर रिजर्व वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। मड़ियादो अस्पताल में घायलों को तत्कालिक सहायता वन विभाग की ओर से दी गई है। ग्रामीण इलाके में मुनादी कराई जा रही है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।