Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

Rewa News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा के मऊगंज में मऊगंज को प्रदेश का 53वां जिला बनाने की घोषणा की। मऊगंज जिलेे में हनुमाना, नईगढ़ी, मऊगंज व देवतालाब तहसील होंगी। मऊगंज जिले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें होंगी। 15 अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी। अब सतना जिला रीवा संभाग का सबसे बड़ा जिला हुआ। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, राजेन्‍द्र शुक्‍ला के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल में मंच पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे भाइयों-बहनों, आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झण्डा फहराया जायेगा।

आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मऊगंज, नईगढ़ी, हनुमना और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज नया जिला बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि त्योंथर और मनगवां वालों ने हामी नहीं भरी तो वे रीवा जिले के साथ रहेंगे।

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया

मुख्यमंत्री चौहान ने यहां संबल योजना के तहत 605 करोड़ रुपए लाभार्थियों को बांटें। इसके साथ ही यहां 700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। बता दें, मऊगंज को जिला बनाने के लिए 20 वर्षों से स्थानीय जनता मांग कर रही थी, कई बार इसके लिए प्रयास भी हुए हैं।

मऊगंज से पूरा प्रदेश जुड़ा हुआ है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संबल योजना के इस कार्यक्रम से मऊगंज से पूरा प्रदेश जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब मजदूरों के लिए बनाई गई थी। मंच पर से शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को लिया आड़े हाथों, उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के लिए संबल योजना बनाई और आपने यह योजना क्यों बंद की इसका जवाब आपको देना चाहिए मैं बताना चाहता हूं कि मैंने पुनः संबल योजना चालू की है। उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की ब्रांडिंग करते नजर आए। मुख्यमंत्री यहां आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से सिंगल क्लिक से संबल योजना के 27000 हितग्राहियों के बैंक खाते में 605 करोड़ रुपये अनुग्रह सहायता राशि भेेजी।