भोपाल। पुराने और कंडम हो चुके वाहनों से फैलते प्रदूषण को रोकने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मध्यप्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंडम वाहनों को स्क्रैप करने पर अब रियायत मिलेगी। जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2024 तक स्क्रैप कराने वाले लोगों को सरकार 90 फीसदी तक छूट देगी।
परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया
साल 2024 के बाद वाहनों को स्क्रैप कराने वाले लोगों को टैक्स देना होगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और मिनी मुंबई इंदौर में स्क्रैप सेंटर खुलेंगे। परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है। सरकार स्क्रैप करने वाली कंपनियों को जल्द अधिकृत करेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा राजपत्र में नोटिफिकेशन प्रकाशित हो चुका है।
Bhopal : नहीं लौटाया लोगों का पैसा, सुब्रत राय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अगस्त 2023 तक स्थापित की जाए
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। अद्वैतधाम के निर्माण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी विभाग तथा एजेंसियों से परस्पर समन्वय बनाए रखने और अनुमतियाँ प्राप्त करने में विलम्ब को टालने के लिए साप्ताहिक आधार पर समीक्षा बैठकें की जाएँ। अद्वैतधाम के निर्माण के साथ ही ओंकारेश्वर का सिटी मास्टर प्लान, नगर की स्वच्छता, इंदौर से ओंकारेश्वर की फोर लेन कनेक्टिविटी, नर्मदा नदी की साफ-सफाई, तटों का सौन्दर्यीकरण और यात्री निवास की कार्य-योजना बना कर समय-सीमा में क्रियान्वित किया जाए।