mp weather : पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही कई राज्यों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। दो से तीन दिनों तक राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई हिस्से में तापमान में चार से पांच फीसद की वृद्धि देखी जा सकती है। इसके साथ ही 29-30 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
29-30 मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बर्फबारी और भारी बारिश देखी जाएगी। वही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से फिर से मौसम प्रभावित होने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि, अगले 5 दिन तक दक्षिणी राज्य सहित पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन देखी जा सकती है।
मध्यप्रदेश में 30 मार्च को एक विक्षोभ सक्रिय होगा
मध्यप्रदेश में भी गर्म हवा के थपेड़ों से शुरू होंगे। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि शुक्रवार के बाद में महत्वपूर्ण बदलाव देखे जाएंगे। 30 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। अप्रैल के पहले हफ्ते में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 30 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा वही तापमान में तीन से पांच फीसद की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि इस बीच कुछ जगह पर बौछारें देखी जाएगी।
मध्यप्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम तापमान में गिरावट के साथ ही तेज हवा चल सकती है। हालांकि बारिश आंधी ओलावृष्टि की संभावना से इनकार किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। गर्म हवा चलेगी। हालांकि, एक रेखा निर्मित होने की वजह से छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम ठंडा बना रहेगा।
यहाँ के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा चेन्नई, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उड़ीसा के कई क्षेत्रों सहित आंध्रप्रदेश के लिए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश सहित ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही इन क्षेत्रों में कभी-कभी पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा असम मेघालय, मणिपुर, मिजोरम राज्य में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह से लेकर आने वाले 5 दिनों तक क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया गया है और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखी जा सकती है।
मौसम प्रणाली
मौसम प्रणाली की बात करें तो अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। शेष पूर्वोत्तर भारत सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसे जम्मू-कश्मीर में शामिल होने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक रेखा बिहार के निचले स्तर पर झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक पहुंच रही है। वहीं, एक अन्य सिस्टम भी सक्रिय है। एक रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान से दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमालई पश्चिम बंगाल और मेघालय होते हुए असम तक पहुंच रही है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।