Doctor strike
Doctor strike

Bhopal News: मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे है। इस हड़ताल का समर्थन प्राइवेट डॉक्टरों ने भी किया है। हड़ताल के कारण मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। इसका खामियाजा आम जनता को भी भुगतना पड़ सकता है।

अनिश्चित कालीन हड़ताल-

शासकीय डॉक्टर अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी शासकीय डॉक्टर 15 फरवरी से हड़ताल करने जा रहे है। ऐसे में प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों ने भी हड़ताल को समर्थन दे दिया है। 15 फरवरी से 16 फरवरी तक यह हड़ताल जारी रहेगी। मांग पूरी नहीं होने पर 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।

बता दें कि नर्सिंग होम एसोसिएशन के तहत प्राइवेट संस्थाओं के समस्त डॉक्टर 17 फरवरी से हड़ताल को समर्थन करेंगे। इस दौरान प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया है। हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखंड से बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद होंगे।

सिंगरौली में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मौत, कई गंभीर

बीयू ने स्नातक पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने सत्र 2021-22 के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षा करीब पांच महीने की देरी कराई जा रही हैं। जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा 16 सितंबर-2022 को शुरू हो जानी थी। यह परीक्षा 14 फरवरी-2023 से शुरू की जाएगी। बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बीएचएससी की परीक्षा 14 फ रवरी से और बीए की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी।

CONCLUSION

अगर आपको इस खबर से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। इस पोस्ट से प्राप्त जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर पर जरूर शेयर करें।