धार। धामनोद मांडू मार्ग पर ग्राम तलवाड़ा में गुरुवार अल सुबह 3:45 बजे अंगूर से भरा आईशर ट्रक एवं पावागढ़ माताजी के दर्शन करके लौट रहे दर्शनार्थियों से भरे वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के चालक का शव बुरी तरह फस गया था। जिसे बाद में कांच फोड़कर निकाला गया। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया।

अंगूर से भरा था ट्रक

पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती जिले के करीब 22 दर्शनार्थी गुजरात में पावागढ़ माताजी के दर्शन करके से महाराष्ट्र के अमरावती जिले के लिए लौट रहे थे। तभी अचानक नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम तलवाड़ा के मुख्य चौराहे पर महाराष्ट्र की तरफ से आ रही है, अंगूर से भरी आईशर ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीएच 6477 एवं पावागढ़ से दर्शन कर लौट रही। वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 3462 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना स्थल पर खेत में भूसा भर रहे किसानों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल हंड्रेड के चालक कमल चौधरी एवं लक्ष्मण चौहान मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के चालक प्रमोद बाबर एवं चिकित्सक शिवप्रताप की मदद से गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

वाहन में चालक का शव बुरी तरह फंसा

दोनों ही वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद दर्शनार्थियों से भरे वाहन के चालक का शव बुरी तरह से फंस गया था। जिसे बाद में पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से वाहन के कांच फोड़कर निकाला गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक एवं दर्शनार्थी सुनील बंसीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का फिलहाल नाम पता नहीं चल पाया है।

युवाओं के सामर्थ्य से ही भारत विश्व गुरु बनेगा : पिथोड़े

वाहन का आधा हिस्सा दूर जाकर गिरा

तलवाड़ा के मुख्य चौराहे पर शासकीय हाई स्कूल के सामने हुई दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन की बॉडी का आधा हिस्सा दूर जाकर गिर गया। सुबह का समय होने से संयोगवश वहां कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।