भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी। वे 7वां धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। राष्ट्रपति 11.50 भोपाल पहुंचेंगे। सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 12.20 बजे होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे-
सम्मेलन के पहले दिन ‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत” विषय पर राष्ट्रपति की मौजूदगी में सम्मेलन आयोजित है। भारत, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया और नेपाल के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल होंगे। भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया,मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सम्मेलन की सहभागिता रहेगी। 3 से 5 मार्च तक सम्मेलन चलेगा।
लाड़ली बहना : योजना के शुभारंभ पर बनेगी ‘शिव वाटिका’, रोपे जाएंगे 23,360 पौधे
सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन-
सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों का जायजा लिया। बीते दिनों हुई बैठक में जानकारी दी गई थी कि सातवां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 3 मार्च को दोपहर 12.15 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे। शुभारंभ सत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेवगिरि महाराज का उद्बोधन भी होगा।
सम्मेलन के पहले दिन के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र होगा। जिसमें भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलेंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रशिया, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्रांस आदि देशों से आए विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे।