Saransh Times : पत्रकारिता जगत का जाना-माना चेहरा रहे वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है। वो 78 साल के थे। घर में ही वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हुआ है। वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल वेद प्रताप वैदिक अंतरराष्ट्रीय राजनीति, राजनीतिक चिंतन समेत कई क्षेत्रों में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे वेद प्रताप वैदिक की न सिर्फ हिंदी भाषा बल्कि रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत में भी अच्छी खासी पकड़ थी।
बाथरूम में फिसलने से गई जान!
बताया जा रहा है कि वेद प्रताप वैदिक सुबह नहाने के लिए 9 बजे के करीब बाथरूम गए हुए थे। जब काफी समय तक उनकी कोई आवाज नहीं आई और न ही वो बाहर आए तो ऐसे में घर के सदस्यों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा। दरवाजा खुला तो देखा कि वो बेसुध जमीन पर पड़े हुए थे। इसके बाद उन्हें पास के प्रतीक्षा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया है कि अस्पताल पहुंचने से काफी वक्त पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को झटका, अतिरिक्त मुआवजे की मांग SC में खारिज
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था जन्म
बता दें कि, वरिष्ठ पत्रकार वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। चार वर्षों तक वह दिल्ली में राजनीति शास्त्र के शिक्षक भी रहे। दर्शन और राजनीतिशास्त्र में उनकी काफी दिलचस्पी थी। अफ़गानिस्तान में रिसर्च के दौरान वैदिक को न्यूयार्क की कोलम्बिया यूनिवर्सिटी, लंदन ओरिजिनल स्टडी इंस्टीट्यूट, मॉस्को एकेडमी ऑफ साइंस और काबुल यूनिवर्सिटी में अध्ययन का विशेष अवसर मिला।
सीएम शिवराज ने जताया दुख
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
।। ॐ शांति ।।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 14, 2023
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन की खबर मिलने पर सीएम शिवराज ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।