laborers
laborers

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक मुरम की खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत होना बताई जा रही है।  खदान अवैध रूप से चल रही थी। बुधवार सुबह मजदूर ट्रैक्टर में मुरम भर रहे थे। तभी अचानक उनके ऊपर भर भराकर मुरम गिर गई। घटना शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र गावं झारौसी की है।

खदान से ट्रैक्टर मुरम लोड कर रहा था-

बुधवार सुबह मुरम खदान धसकने से दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश कोल एवं अनीश कोल ग्राम झरौसी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्राम झरौसी स्थित उक्त मुरम खदान से मुरम लोड करने एक ट्रैक्टर लगा हुआ था। जिसमे मृतकों समेत अन्य मजदूर मुरम भर रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपर हिस्से से मुरम भर भराकर गिरी। जिसमें दोनो मजदूर दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद रेस्क्यू कर मिट्टी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोकेश के परिवार को दी जाएगी 4 लाख की मदद, बोरवेल मालिक पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार रीवा से टेटका मार्ग की पटरी भराई के लिए झारौसी से मुरम निकलवाकर डलवाया जा रहा है।  रीवा से टेटका मार्ग में किसी कंपनी द्वारा लगभग 500 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसी सड़क की पटरी भराई के लिए अवैध रूप से झरौसी से मुरूम मिट्टी निकलवाकर डलवाया जा रहा है। शायद उसी के लिए ये ग्रामीण मजदूर मिट्टी निकाल रहे थे। जिससे हादसा का शिकार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

इस पूरी घटना में जिला कलेक्टर वंदना वैध ने कहा कि मिट्टी खोदने के दौरान दोनों ग्रामीण मजदूरों की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को संकटापन मद से 10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि मिट्टी धसकने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके है, जिसमे कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।