mp news : हर रोज एक सवाल की कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ से फिर एक सवाल पूछा है। सवाल पूछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज कमलनाथ जी से एक सवाल और पूछ रहा हूं, ताकि सनद रहे। उनके राज में कानून व व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से फेल हो गई थी। उन्होंने वादा किया था कि घरेलू अपराध पर नियंत्रण के लिए पृथक से पुलिस हेल्पलाइन स्थापित की जाएगी। कमलनाथ जी आपने कौन सी हेल्पलाइन अलग से स्थापित की, यह बताइए।
समस्याओं का सकारात्मक समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी विकास यात्राएं निरंतर जारी हैं। विकास यात्रा में अब तक 27,421 लोकार्पण तथा 20, 676 शिलान्यास हुए हैं। साथ ही 4, 88, 146 बहनों-भाइयों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान हुआ है। पर घोटाले और झूठे वादे करने वालों को विकास दिखाई नहीं देता। सीएम चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश को केंद्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा ब्यूरो ने CBIP अवॉर्ड प्रदान किया है। सिंचाई के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उत्कृष्ट राज्य के रूप में मध्यप्रदेश चुना गया है। पाइप प्रणाली के माध्यम से अधिकतम सिंचाई करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बना है।
सीएम की मंत्रियों को सख्त नसीहत : वर्किंग सुधारें, वरना छिन जाएगा मंत्री का तमगा
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त
सीएम चौहान ने कहा कि, हमने फैसला किया है कि पहली बार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कैंसल कर दिया जाएगा, दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 वर्ष के लिए और तीसरी बार पकड़ाए जाने पर आजीवन वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। धार्मिक स्थलों के आसपास से शराब दुकान हटाई जाएगी।