शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में सालों बाद आज शुक्रवार को बाघों की दहाड़ सुनाई दी। यहां दोपहर को दो बाघ छोड़ दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार दोपहर को स्लाइडिंग गेट का पहिया घुमाकर माधव राष्ट्रीय उद्यान में दो बाघों को छोड़ा। बता दें, ये बाघ बांधवगढ़ और सतपुड़ा नेशनल पार्क से यहां लाए गए थे, जबकि एक बाघिन को पन्ना टाइगर रिजर्व से लाना था, लेकिन उसका ट्रेेंकुलाइजेशन नहीं होने के कारण उसे दो या तीन दिन बाद लाया जाएगा।
माधव राष्ट्रीय उद्यान में 27 साल बाद फिर दहाड़ेंगे बाघ 🐅
आज मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj और केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia द्वारा शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों का पुनर्स्थापन किया गया। pic.twitter.com/0abElrRvSR
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 10, 2023
जानकारी के मुताबिक, शुरू में बाघ बलारपुर रेंज में बनाए गए विशेष बाड़े में रहेंगे। खुले में विचरण के लिए यहां पांच बाघ छोड़े जाने की अनुमति राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से प्राप्त हुई है। ये बाघ करीब 15 दिन बाड़े में रहेंगे और फिर इन्हें खुले में विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा।
धावकों के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लगाई दौड़, बढ़ाया जोश
ये रहे मौजूद
सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दोनों बाघों को स्लाइडिंग गेट का पहिया घुमाकर बाड़े के अंदर छोड़ा। इस दौरान मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री विजय शाह, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और सांसद केपी यादव भी मौजूद रहे। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन और पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी इस खास मौके पर यहां पहुंची थीं।
आज का दिन शिवपुरी जिले के लिए बहुत ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री
यहाँ रोड शो के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए, शिवपुरी जिले के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज श्रद्धेय स्व. माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर फिर से बाघों को यहां पुनर्स्थापित करने का काम प्रारंभ हुआ है। आज यहां दो बाघ आए हैं। दूसरे चरण में तीन और बाघ लाए जाएंगे। मैं स्व.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के चरणों में सबसे पहले प्रणाम करता हूं। उनका स्नेह, उनका प्यार और उनकी आत्मीयता यह क्षेत्र, प्रदेश और देश कभी भुला नहीं सकता है। आज हम स्व. महाराज माधवराव सिंधिया जी को भी नमन करते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो किया।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने शिवपुरी में आयोजित लाड़ली बहना संवाद एवं पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व रोड शो किया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने उत्साह के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम श्री चौहान ने जनता का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/P7kVJfe9Zg
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 10, 2023
मुख्यमंत्री चौहान ने शिवपुरी में आयोजित लाड़ली बहना संवाद एवं पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व रोड शो किया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने उत्साह के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम चौहान ने जनता का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया।