Madanlal Ahirwar
Madanlal Ahirwar

भोपाल। शराब के नशे में धुत होने के बाद में कल शाम को युवक गांधी नगर स्थित अपने ससुराल गया था। वहां युवक ने परिजनों से विवाद किया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और जमीन पर लेट गया। इसी बीच युवक की नाक,कान व मुह से खूने निकलने लगा। ससुराल वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

शांति नगर गांधी नगर में उसका ससुराल-

एसआई सलीम खान के अनुसार खूबीलाल अहिरवार पुत्र मदनलाल अहिरवार (42)निवासी मकान नंबर 26 कटारा हिल्स मेहनत मजदूरी करता था। शांति नगर गांधी नगर में उसका ससुराल है। वह पत्नी को लेने कल शाम को ससुराल पहुंचा था। इस समय वह नशे में धुत था। परिजनों से विवाद करने लगा। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Crime News: एसआई की पत्नी के हाथ में मिले बाल, मामले में रहस्य बरकरार

वह जमीन पर ले गया। तभी उसकी आंख कान और मुह से खून निकलता देख रिश्तेदारों ने हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का अनुमान है कि युवक द्वारा नशे में होने के कारण ब्लड प्रेशर अधिक होने से उसे बे्रन हैमरेज हुआ है। इससे उसकी जान चली गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 रेलवे ट्रेक पर मिली युवक की बॉडी-

ऐशबाग इलाके में स्थित सुभाष नगर रेलवे ट्रेक पर बीती रात युवक की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 साल है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से जान गई है। आस पास के थानों में उसके फोटो सेंड कर दिए गए हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके।