भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना जिले के मैहर में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ माँ शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित काल भैरव और माँ शारदा की अखण्ड ज्योति के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक पूजन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी भी मौजूद रहे।

बच्चों को पौष्टिक भोजन देने सरकार और समाज मिल कर कार्य करें :मुख्यमंत्री

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों में समाज और सरकार मिल कर कार्य करते हैं तो ज्यादा संख्या में जरूरतमंदों तक सेवाएँ पहुँचती हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन और एचईजी लिमिटेड के प्रयास सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में अक्षय पात्र फाउंडेशन बैंगलुरू द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन पहुँचाने के लिए मध्यप्रदेश में प्रारंभ हुए प्रथम मेगा किचन के उद्घाटन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

नई शुरुआत : 26 जनवरी पर वृद्धों को खाना खिलाएगी MP सरकार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि “परहित सरस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई”। परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। अन्य लोगों की पीड़ा को अनुभव कर उसे कम करने का प्रयास करना ही मनुष्य धर्म है। बच्चों को शुद्ध, ताजा और गरम भोजन मिल जाए तो उससे उन्हें पोषण भी मिलता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाता है। शरीर स्वस्थ है तो मन भी स्वस्थ रहता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बच्चों को भोजन और और पौष्टिक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए अन्य संस्थाएँ भी आगे आएंगी तो उनका भी स्वागत है। हम संयुक्त प्रयासों से बच्चों को बेहतर पोषण दे सकेंगे।