ग्वालियर। घर में ताला लगाकर रामायण पाठ सुनने के लिए जाना एक परिवार को बहुत महंगा पड़ गया। ग्वालियर में एक परिवार के रामायण पाठ में शामिल होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के ताले उचकाकर कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, सहित दूसरे सामान चुराकर ले गए। घटना शहर के नारायण विहार कॉलोनी की है। वादात का पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर इस मामले को दर्ज किया। घर से चोरी गए माल की कीमत तकरीबन सात लाख रुपए बताई है। घर के आसपास लगे CCTV कैमरे पुलिस के द्वारा खंगाले जा रहे है ताकि अज्ञात चोरों का पता लगाया जा सके।
पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव गए थे
शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी निवासी नवल सिंह भदौरिया का घर सूना पाकर चोरों ने इस वादात को अंजाम दिया। बता दें कि, भदौरिया एक फैक्ट्री में कर्मचारी है और दो दिन पहले पत्नी व बच्चों के साथ अपने गांव चिलोंगा भिण्ड़ गए थे। जहां वे रामायण पाठ में शामिल हुए। जिसके चलते वह अपने घर पर ताले डालकर गए थे इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और अलमारी में रखे करीब 70 हजार रुपए और साथ ही 10 सोने की अंगूठी, एक हार, एक चेन, एक जोड़ी झुमकी सहित रायफल के 15 कारतूस और कई दूसरे सामन भी ले गए।
पेड़ से जा टकराई बारातियों से भरी बस, तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे…
भदौरिया अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे तब पता लगा कि, घर में लगे ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो नकदी और जेवर गायब था। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि, उनके घर से तकरीबन 7 लाख रुपए के माल की चोरी हुई है।