neonatal death
neonatal death

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भगवती नगर में एक महीने की बच्ची की संदिग्ध हालातों में जान चली गई। बीते पांच दिनों से मासूम बीमार थी। वह दूध भी नहीं पी पा रही थी। रविवार को अचानक बेहोश हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

करीब तीन बजे परी ने दूध पीना बंद कर दिया-

एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि परी साहू पिता बाबूलाल साहू एक महीने की थी। बाबूलाल साहू भगवती नगर झुग्गी, कटारा हिल्स में रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक महीने की बेटी परी की चार पांच दिन से तबीयत ठीक नहीं थी। उसे बुखार आ रहा था। उन्होंने उसका इलाज कराया और घर ले आए। रविवार दोपहर करीब तीन बजे परी ने दूध पीना बंद कर दिया।

वह काफी कम मात्रा में दूध पी रही थी। रात करीब 12 बजे के आसपास मां ने परी को दूध पिलाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में हलचल नहीं हुई। मां का शोर सुनकर बाबूलाल परी को लेकर दुलार अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसे एम्स में दिखाए। परिजन परी को लेकर एम्स पहुंचे, वहां डॉक्टर ने बताया कि परी की मौत हो चुकी है।

धुएं से घुटने लगी आधा दर्जन गांव की सांस, जानिए क्या मामला

चार पांच दिन से तबीयत ठीक नहीं थी-

एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि परी साहू पिता बाबूलाल साहू एक महीने की थी। बाबूलाल साहू भगवती नगर झुग्गी, कटारा हिल्स में रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक महीने की बेटी परी की चार पांच दिन से तबीयत ठीक नहीं थी।

उसे बुखार आ रहा था। उन्होंने उसका इलाज कराया और घर ले आए। रविवार दोपहर करीब तीन बजे परी ने दूध पीना बंद कर दिया। वह काफी कम मात्रा में दूध पी रही थी। रात करीब 12 बजे के आसपास मां ने परी को दूध पिलाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में हलचल नहीं हुई। मां का शोर सुनकर बाबूलाल परी को लेकर दुलार अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसे एम्स में दिखाए। परिजन परी को लेकर एम्स पहुंचे, वहां डॉक्टर ने बताया कि परी की मौत हो चुकी है।