IAS officers Transfer : रविवार की देर रात जारी हुए आदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इस सर्जरी में कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। चुऩावी साल में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की गई सर्जरी को विधानसभा चुनाव से पहले जोड़कर देखा जा रहा है।
इन्हें यहां की नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार अक्षय कुमार सिंह को ग्वालियर जिले के कलेक्टर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। रवींद्र कुमार चौधरी को जिला शिवपुरी, शिवराज सिंह वर्मा को जिला खरगोन, फटिंग राहुल हरिदास को जिला बड़वानी, कुमार पुरषोत्तम को जिला उज्जैन, आशीष वशिष्ठ को जिला अनूपपुर, क्षितिज सिंहल को जिला सिवनी की जिम्मेदारी दी गई है। सोनिया मीना को उप सचिव बनाया गया है।
Khelo India Youth Games-2022 : 100 लोक कलाकारों का दल देगा मनमोहक प्रस्तुति
इन्हें बड़ी जिम्मेदारी…
उज्जैन के पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह की अब एमपी सड़क विकास निगम का जिम्मा दिया गया है। कौशेलन्द्र विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अपर सचिव और मुख्यमंत्री और अपर प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।