– प्रधानमंत्री ने कहा इस समुदाय को हक दे रही हमारी सरकार,
– अन्य लोगों की ही तरह अब जनजातीय भाई बहनों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनजातीय समुदाय का कल्याण उनके सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस समुदाय के लोगों को उनका हक पूरी तरह मिल सके। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की की अब जनजातियों भाई बहनों को सरकारी योजनाओं का लाभ ठीक उसी समय मिलता है जब किसी अन्य व्यक्ति को मिलता है।
प्रधानमंत्री सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महा सम्मेलन में बोल रहे थे। यहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में पहले भाषा के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन नई शिक्षा नीति में हमारी सरकार ने स्थानीय भाषा को दी है इसका सीधा सीधा लाभ हमारे जनजाति बच्चों को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारी केवल 8 से 10 वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदी खरीदती थी। आज हमारी सरकार लगभग 90 वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य कर रही है।
जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले ही हमारे असली हीरो
पीएम ने कहा कि जनजातीय समाज के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए जिस राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत थी वह दर्शकों तक देश में राज करने वालों के मन में नहीं था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जनजातीय समाज को उसका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में काम करने वाले ही हमारे असली हीरो हैं। जनजातीय समुदाय के जो सपने और आकांक्षाएं अधूरी थीं, हम उन्हें पूरा कर रहे हैं। आज देश में विकास की जो योजनाएं बनती हैं, उनके केंद्र में जनजातीय क्षेत्र ही होते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो विकास के काम शहरी क्षेत्र में हो रहे हैं, वही जनजातीय क्षेत्रों में भी किए जा रहे हैं। चाहे सड़क बनाने का काम हो या लोगों के बैंक खातों में योजनाओं की राशि पहुंचाने का काम।
जनजातीय समुदाय ने एक राजकुमार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के योगदान को वह सम्मान नहीं मिल सका, क्योंकि दर्शकों तक स्वार्थ भरी राजनीति करने वालों ने अपने हितों के लिए देश को सच्चाई से परिचित नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना जनजातीय समुदाय के इस देश के इतिहास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह जनजातीय समुदाय ही था, जिसने एक राजकुमार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बना दिया।
टीकाकारण के लिए जनजातीय समुदाय को सराहा
प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज से आने वाले देश के नायकों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मामा टंट्या भील रानी दुर्गावती और रानी कमलापति के बलिदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे जनजातीय भाई-बहनों ने टीकाकरण का महत्व समझा और जीवन बचाने के लिए टीका लगवाने हेतु वे आगे आए, इसी के परिणाम स्वरूप हमारा टीकाकरण अभियान सफल हो सका है।
प्रधानमंत्री ने थपथपाई शिवराज सरकार की पीठ
उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि शिवराज जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पीएम ने कहा कि, ‘राशन आपके ग्राम’ योजना से आपको राशन भी मिलेगा और आपका समय भी बचेगा। प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदाय की ओर से मिल रहे स्नेह और विश्वास के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। जब देश अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।