पहले भारतीय टेस्ट कप्तान कर्नल सीके नायडू की 126वीं जयंती पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। एमपीसीए के पदाधिकारी इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू की प्रतिमा के सामने इकट्ठे हुए और उनको फूल माला चढ़ाकर नमन किया। गौरतलब है कि पहले भारतीय टेस्ट कप्तान कर्नल सीके नायडू का जन्म 31 अक्टूबर 1895 में नागपुर में हुआ था। कर्नल नायडू का मध्य प्रदेश से भी गहरा नाता रहा है। उनका निधन 14 नवंबर 1967 को इंदौर में हुआ था कर्नल नायडू ने सात टेस्ट मैचों में 25 की औसत से 350 रन बनाए थे। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 207 मैचों में 36.1 की औसत से 11865 रन बनाए। कर्नल नायडू ने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 9 विकेट लिए थे। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नायडू के नाम 411 विकेट दर्ज हैं।