उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज 4 मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विराट धोती पहने हुए थे तो अनुष्का साड़ी पहने दिखीं।
विराट बाकायदा त्रिपुंड लगाए हुए थे। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में रहे। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया के साथ बातचीत में अनुष्का ने कहा कि दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। अनुष्का ने कहा कि हम यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में ‘दर्शन’ किए। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।
पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर भगवान का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं। अनुष्का शर्मा ने महाकाल की पूजा के दौरान बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं विराट कोहली पारंपरिक लिबास में माथे पर चंदन और गले में रुद्राक्ष की माला के साथ बनियान और धोती धारण किए महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां पति-पत्नी दोनों ही महाकाल के सामने पहली पंक्ति में हाथ जोड़ बैठे दिखे। इसके बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैंस हुए खुश
महाकाल की आरती में शामिल हुए अनुष्का शर्मा विराट कोहली सुबह से इंटरनेट के गलियारों पर छाए हुए हैं। महाकाल के दर्शन करने के बाद विराट कोहली ने जय महाकाल का जयकारा लगाया तो वहीं अनुष्का शर्मा भी महाकाल का नाम जपति नजर आईं। अनुष्का विराट करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे साथ ही साथ उन्होंने आरती के बाद अभिषेक भी किया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का की यह तस्वीरें देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं,लेकिन इस बार सुबह 4 बजे की आरती में बेटी वामिका के बगैर पहुंचे।
नीम करोली बाबा के यहां भी पहुंचे थे विराट
विराट कोहली इससे पहले नीम करोली बाबा के यहां भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद कोहली अहमदाबाद टेस्ट में भी कमाल करेंगे। बाबा महाकाल का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड एक्टर और राजनीति से जुड़े वीवीआईपी महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन मंदिर पहुंचते हैं। 26 फरवरी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे। 27 फरवरी को अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ भस्मारती में शामिल हुए थे।