भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्मार्ट में पोधा रोपण करने के बाद कमलनाथ से 20वां सवाल पूछा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी आपने और कांग्रेस पार्टी ने 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश की 17 से 45 वर्ष तक की लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल में सुरक्षा को लेकर एप्लीकेशन दिया जाएगा, ताकि उन्हें आपात स्थिति बनने पर तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आपके इस वादे का क्या हुआ।
दिग्विजय सिंह का बयान देश को लज्जित करने वाला-
मुख्यमंत्री ने आज से भोपाल जिले की विधानसभाओं में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बैठकों को लेकर कहा कि वे वोट काटते हैं या बांटते हैं, यह जनता भी जानती है। दिग्विजय सिंह का बयान देश को लज्जित करने वाला होता है।
Mahashivratri Festival: मुख्यमंत्री सीहोर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए
19 को सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री
भोपाल। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की 9 फीट ऊंची धातु की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री सौंसर में 103 करोड़ 77 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे।
आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम, गरिमापूर्ण और उत्साह के साथ मनाने के सभी प्रबंध करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोग पहुंचे इसके लिए प्रचार-प्रसार का कार्य बेहतर हो। कार्यक्रम व्यवस्थित हो। उन्होंने जिला कलेक्टर से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे विकास रथ से कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में हितलाभ भी वितरण करेंगे।