हर घर में सुबह के समय नाश्ते में क्या बनाना है यह सोचना काफी मुश्किल का काम होता है। हर कोई कुछ ऐसा बनाना चाहत है जो हेल्थ के लिए अच्छा हो और खाने में भी टेसटी लगे। अगर आपके मन में भी हर सुबह यह सवाल आता है तो ज्यागा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आये हैं सहजन के पराठे की रेसिपी। बता दें सहजन को सुपरफूड माना जाता है। इसे ठंड के मौसम में खाने से काफी तरह के फायदे मिलते है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका
सामग्री-
गेहूं का आटा
बेसन का आटा
सहजन की पत्तियां (कटी हुई),
घी
नमक
मिर्च पाउडर
हरी मिर्च
तेल
विधि-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में बेसन का आटा, मोरिंगा की पत्तियां, नमक, मिर्च पाउडर और कटी हरी मिर्च डालें। फिर मोयन के लिए थोड़ा सा तेल मिलाकर आटा गूंध लें। उसके बाद इस आटे की लोई बनाकर इसका पराठा बना लें और पराठे को हल्का घी लगाकर सेकें। तैयार है आपका सहजन का पराठा। इसे चाय के साथ सर्व करें