स्ट्रॉबेरी चेहरे की रंगत निखारने का काम हो या हड्डियों को मजबूत करने का ये हर काम में गुणकारी साबित होता है। साथ ही इसमें ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हम आपके लिए लेकर आए हैं स्ट्रॉबेरी से बने शेक की रेसिपी जो बच्चों को तो पसंद आएगी ही, साथ ही बड़े भी इसे पी कर खुश हो जाएंगे। तो आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।

सामग्री:

स्ट्रॉबेरी
दूध ठंडा
वनिला आइस्क्रीम
चम्मच चीनी
काजू

विधि:

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धो लें। फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सर में स्ट्रॉबेरी, दूध, चीनी, काजू को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे मिक्स करने के बाद इसमें ऊपर से आइस्क्रीम डाल दें। और गिलास में डाल कर सबको सर्व करें। आपका स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है।