कराची । पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर खिलाड़ी की उम्र को लेंकर सवाल उठाने लगे हैं। इस बार तो यह सवाल पाकिस्तान के एक पत्रकार ने ही उठाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट में फिलहाल एक खिलाड़ी का नाम काफी चर्चा में हैं। हालांकि इसकी वजर उस खिलाड़ी का खेल नहीं बल्कि उस उम्र है।
पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन में 24 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत हुई। हारने वाली टीम क्वेटा की ओर से 16 साल के गेंदबाज आइमल खान का टी-20 डेब्यू हुआ। कागजों पर जिन्हें सिर्फ 16 साल का बताया गया है, लेकिन उन्हें देखते ही फर्जीवाड़े का अंदाजा हो जाता है।
पत्रकार ने ट्वीट कर उठाए सवाल
आइमल खान कम से कम 20 साल के लगते हैं। पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आइमल खान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 साल के प्लेयर के रूप में रजिस्टर्ड किया। बोर्ड को देखना चाहिए कि प्लेयर्स की असल उम्र कितनी है। वैसे अपने पहले मैच में आइमल खान की बेदम पिटाई हुई, लेकिन कॉलिन मुनरो जैसा बड़ा शिकार भी उन्होंने किया। 4 ओवर में एक विकेट लेने के लिए 55 रन खर्च करने पड़े।
क्रिकइंफो के अनुसार आइमल की उम्र 16 साल 246 दिन
क्रिकइंफो के मुताबिक आइमल खान की उम्र 16 साल 246 दिन हैं। उनका जन्म 24 जून 2006 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ, जिसकी राजधानी पेशावर है। इस प्रांत में पश्तूनों की आबादी ज्यादा है। कुछ लोगों का कहना है कि पठानों की यह आम समस्या है। वह अपने उम्र से पहले बड़े हो जाते हैं और उनकी उम्र ज्यादा दिखती है।
Aimal Khan – listed as 16 years old. PCB really needs to start looking at the actual age of some of these players #PSL8 #IUvQG pic.twitter.com/5tctSZU341
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) February 24, 2023
रमीज राजा रोकना चाहते थे उम्र की धोखाधड़ी
अगर यह धोखाधड़ी है या फिर पाकिस्तान में उम्र का घोटाला आम है तो रमीज रजा इसे रोकना चाहते थे! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए वह एक प्रोजेक्ट लाने वाले थे। उस साइंटिफिक टेस्ट से खिलाड़ियों की असल उम्र पता चल जाती। कुछ लोग उसका भी अपडेट लेने लगे।
लोग को याद आ गए इफ्तिखार अहमद
इसी बहाने कुछ लोगों को इफ्तिखार अहमद का केस भी याद आ गया। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में दुनिया का ध्यान खींचने वाले इफ्तिखार अक्सर अपनी उम्र को लेकर ट्रोल होते हैं। लोग उन्हें चाचू-चाचू कहकर चिढ़ाते हैं। टीवी पर उनकी उम्र 32 साल बताते हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि वह 42 से कम क्या ही होंगे। लगते तो शाहिद अफरीदी भी 16 साल के नहीं थे, जब उनकी उम्र 20 बताई गई। बाद में ऑनस्क्रीन शाहिद अफरीदी भी मान चुके हैं कि उम्र में खूब गड़बड़झाला है।