डोंगी। कोरिया के शहर डोंगी में 5 दिसंबर से शुरू हो रही एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगी। मैच सुबह 9:15 बजे से खेला जाएगा।

12 दिसंबर तक दक्षिण कोरिया में होने वाली महिला हॉकी एशियन चैंपियंस में टीम  सीनियर गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। नियमित कप्तान रानी रामपाल इस सीरीज में शामिल नहीं हैं। ओलंपिक के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का बड़ा टूर्नामेंट है टीम एशियन चैंपियनशिप में जीत हासिल कर आगामी बड़े टूर्नामेंटों एशियन गेम्स के लिए भी अपनी तैयारियों को परखेगी। भारतीय टीम
टीम में नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज भी शामिल हैं। फॉरवर्ड पंक्ति की कमान दो बार की ओलंपियन वंदना कटारिया और नवनीत कौर संभालेंगी। उनके साथ राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर और सोनिका हैं। मिडफील्ड में सुशीला चानू, पुखरांबम, निशा, मोनिका, नेहा और ज्योति हैं। वर्ष 2018 में हुए पिछले संस्करण में भारतीय टीम उपविजेता रही थी।

भारत का कार्यक्रम
5 दिसंबर भारत बनाम थाईलैंड
6 दिसंबर भारत बनाम मलयेशिया
8 दिसंबर भारत बनाम कोरिया
9 दिसंबर भारत बनाम चीन
11 दिसंबर भारत बनाम जापान
भारत की टीम टीम
गोलकीपर – सविता (कप्तान), रजनी ई। डिफेंडर – दीप ग्रेस इक्का, उदिता दूहन, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर । मिडफील्डर – निशा, सुशीला चानू, पुखरांबम, नमिता टोप्पो, मोनिका, नेहा, ज्योति, लिलिमा मिंज। फॉरवर्ड- नवनीत कौर, वंदना कटारिया, राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर, सोनिका।