डोंगी। दक्षिण कोरिया के डोंगी शहर में चल रही एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। हॉकी इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाला मुकाबला कोरोना की वजह से नहीं हो सका। कोरोना संक्रमण की वजह से है भारत का लगातार दूसरा मैच है जो नहीं हो सका। इससे पहले सोमवार को मलयेशिया से होने वाला मैच भी टल गया था।
🚨 UPDATE 🚨
Due to Covid concerns after yesterday's routine testing, we are saddened to announce that our fixture against South Korea will not be taking place today.
Stay tuned for more updates.#IndiaKaGame https://t.co/fsZvDRpx58
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 8, 2021
हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना जांच के कारण दक्षिण कोरिया से होने वाला मुकाबला आज नहीं हो रहा है। इसके लिए अब बाद में फिर से शेड्यूल तय किया जाएगा। भारत ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में 5 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ 13-0 से जीता था। इसके बाद सोमवार को उसे मलयेशिया के साथ खेलना था, लेकिन मलयेशिया हॉकी टीम का सदस्य कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था। इस वजह से मलेशिया की पूरी टीम को क्वारंटीन गया था। वहीं जानकारी के अनुसार भारतीय टीम का भी कोविड-19 हुआ है, जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। माना जा रहा है जापान और चीन से होने वाले को लेकर भी संशय की स्थिति है। हॉकी इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारत और दक्षिण कोरिया का मैच कब होगाः इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।