– आज मलयेशिया से होगा भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला
डींग। दक्षिण कोरिया में रविवार को शुरू हुई एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मैं भारत ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है। पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 13-0 से पराजित किया। भारत का दूसरा में सोमवार को मलयेशिया के साथ होगा।
A flurry of goals ✅
Clean Sheet ✅A dominating and disciplined performance by the Indian Women's Hockey Team against Thailand in the Asian Champions Trophy 😍#IndiaKaGame pic.twitter.com/Inwz40J6du
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 5, 2021
भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने सबसे अधिक 5 गोल दागे। गुरजीत (दूसरे, 14वें, 24वें, 25वें, 58वें मिनट) के अलावा लिलिमा मिंज (14वें, 24वें मिनट) और ज्योति (15वें, 36वें मिनट) ने दो-दो, जबकि वंदना कटारिया (5वें मिनट), राजविंदर कौर (16वें मिनट), सोनिका (43वें मिनट) और मोनिका (55वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत का खाता खोल दिया। इसके तीन मिनट बाद वंदना कटारिया ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। पहला क्वार्टर समाप्त होने तक लिलिमा (14वें मिनट), गुरजीत (14वें मिनट), और ज्योति (15वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया।
भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर रही राजविंदर कौर ने 16वें मिनट में मैदानी गोल किया तो गुरजीत ने 24वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद लिलिमा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। गुरजीत ने 25वें मिनट में एक और गोल किया जिससे भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था।
भारत ने आगे भी थाइलैंड को कोई मौका नहीं दिया और लगातार हमले किए। ज्योति ने 36वें मिनट में गोल करके भारत के गोल की संख्या में दोहरे अंकों में पहुंचाई, जबकि सोनिका ने 43वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल किया। चौथे क्वार्टर में भी कहानी नहीं बदली और भारत ने आक्रमण जारी रखा।
मोनिका ने 55वें मिनट में गोल किया, जबकि इसके तीन मिनट बाद गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना पांचवां और भारत के लिए 13वां गोल किया। इस तरह थाईलैंड को 13-0 से हराकर भारत में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया है।