फाइनल में जापान ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
डोंगी। दक्षिण कोरिया के शहर डोंगी में आयोजित हुई एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का किताब जापान की महिला हॉकी टीम ने जीता। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान ने मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया। जापान ने पहले ही हाफ में दक्षिण कोरिया के ऊपर गोल दागकर बढ़त बना ली थी। इसके बाद दक्षिण कोरिया की ओर से एक गोल हुआ वहीं जापान ने भी एक गोल और दागकर खिताब अपने नाम कर लिया।
Japan become Champions of Donghae Women's Asian Champions Trophy 2021. Korea get 2nd, China 3rd and Thailand 4th place.
Read Full Story: https://t.co/jEpyRYs3x3 pic.twitter.com/ZzLX3Mq2eK
— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) December 11, 2021
तीसरे स्थान पर रही चीन की टीम
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में चीन की टीम विजेता बनी। चीन ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 6-0 से पराजित किया।
पूरे टूर्नामेंट पर छाया रहा कोरोना का साया, एक दिन पहले संपन्न
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को तय समय से एक दिन पहले ही संपन्न करा दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल मुकाबला 12 दिसंबर को होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण टूर्नामेंट को 1 दिन पहले ही 12 दिसंबर को संपन्न करना पड़ा। दरअसल टूर्नामेंट में भारत और मलयेशिया की टीमों को भी मैच खेलने थे, लेकिन भारत और मलयेशिया की टीमों का एक-एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया। इस वजह से ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश नहीं कर पाईं। हालांकि भारत ने एक मैच खेला था। वहीं मलेशिया की टीम एक भी मैच नहीं खेल सकी। भारत ने 5 दिसंबर को अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 13-0 से पराजित कर शानदार आगाज किया था। इसके बाद भारत को मलयेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के साथ भी मैच खेलने थे। लेकिन कोरोना टेस्ट में भारतीय टीम की 1 सदस्य पॉजिटिव पाई गई, जिसकी वजह से पूरी टीम को एकांतवास में भेज दिया गया। इस तरह भारत एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में खिताब जीतने का ख्वाब पूरा नहीं कर सका।