Legend League 2023 : मिस्बाह ने इंडियन महाराजा से छिनी जीत, गंभीर का अर्द्धशतक गया बेकार

इंडियन महाराजा को एशिया लायंस से मिली 9 रनों की हार

Legend League 2023
Legend League 2023

नई दिल्ली । लीजेंड लीग क्रिकेट 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लीग का पहला मुकाबला इंडिया महाराजा और एशिया लायंस के बीच खेला गया। इंडियन महाराजा की कमान जहां पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के हाथों में थी, वहीं एशिया जॉयंस की कप्तानी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी संभाल रहे थे।

पहले मैच में शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाली एशिया लायंस ने जीत दर्ज की। गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया महाराजा को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मिस्बाह उल हक को शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।

एशिया लायंस ने बनाए 165 रन

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए एशिया लायंस की टीम ने 165 रन बनाए। ओपनर बैटर उपूल थरंगा ने 40 रन की पारी खेली। दिलशान और असगर अफगान क्रमशः 5 और 1 रन बना सके। बाद में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने शानदार 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े। कप्तान शाहिद अफरीदी मात्र 12 रन बना सके।

156 रन ही बना सकी इंडियन महाराजा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा की टीम 156 रन ही बना सकी। कप्तान गौतम गंभीर ने हालांकि अर्धशतक जड़ा, परंतु वे टीम को जीत नहीं दिला सके। रॉबिन उथप्पा 0 पर आउट हो गए। वही मुरली विजय ने 25 रन बनाए। इसके अलावा किसी भी खिलाड़ी ने 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नतीजा यह हुआ कि इंडिया की टीम हार गई। एशिया लायंस के सोहेल तनवीर ने 3 विकेट झटके थे।