मुंबई । वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। जियो वर्ल्ड जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इसमें भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बड़ी राशि देकर खरीदा गया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
नीलामी में सबसे पहले आया था स्मृति का नाम
स्मृति मंधाना का नाम नीलामी में सबसे पहले आया। उन्होंने को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने पहली बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी आगे बढ़ाई। दिल्ली के हटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई में टक्कर शुरू हो गई। अंत में आरसीबी ने बाजी मार ली। स्मृति विमेंस प्रीमियर लीग में बिकने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल
26 साल की स्मृति मंधाना दुनिया की टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। अभी तक भारत के लिए उन्होंने 2651 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से ये रन 27ण्31 की औसत और 123ण्13 की स्ट्राइक रेट से निकले हैं। स्मृति के नाम इस फॉर्मेट में 20 फिफ्टी भी हैं। वह 50 छक्के भी मार चुकी है। यही वजह है कि उन्हें खरीदने के लिए वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में खूब मारामारी देखने को मिली।
अभी चोटिल हैं स्मृति
स्मृति मंधाना अभी चोटिल चल रही है। उनकी बाई हाथ की उंगली में चोट है। इसकी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में नहीं खेल पाईं। उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं है। वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाई थीं। उससे पहले ट्राई सीरीज के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह डक के स्कोर पर आउट हो गई थीं।
पेरी भी आरसीबी से जुड़ीए हरमनप्रीत मुंबई से खेलेंगी
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को आरसीबी ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।
इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन लखनऊ की फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगी। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलियाई एश्ले गार्डनर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को बैंगलोर ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।
मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। उनका बेस प्राइस 40 लाख रूपये था।
बेथानी मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दिग्गज ओपनर बेथानी मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा। मूनी का बेस प्राइस ऑक्शन में 40 लाख था।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ताहिला मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा। ताहिला का बेस प्राइस नीलामी में 40 लाख रूपये था।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी नताली स्किवेर को मुंबई इंडियस ने 3 करोड़ 20 लाख रूपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। नताली का बेस प्राइस इस ऑक्शन में 50 लाख था।
रेणुका सिंह को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की हुई
भारतीय क्रिकेट टीम की अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज रेणुका सिंह को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा है। उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। रेणुका सिंह का बेस प्राइस नीलामी में 50 लाख रूपये था।
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में अपना नाम 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था। लेकिन टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। जिसके चलते उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई थी।
न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने विमेंस आईपीएल ऑक्शन 2023 के दौरान 1 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में 40 लाख रूपये के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था।
जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख में जोड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख कोई मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रूपये था।
भारतीय क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला आईपीएल ऑक्शन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मेग लैनिंग को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस ऑक्शन में 50 लाख रूपये था।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में हरलीन देओल कओ गुजरात की टीम ने 40 लाख में खरीदा।
एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जाइंट्स की टीम ने उनके बेस प्राइज पर खरीदा
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑ लराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात जाइंट्स ने उनके बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा।
विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया मुंबई इंडियंस में शामिल
विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1ण्5 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। यस्तिका का बेस प्राइज 40 लाख था।
महिला प्रीमियर लीग में विकेटकीपर बैटर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 1ण्9 करोड़ की बड़ी बोली लगाई है। रिचा का बेस प्राइज 50 लाख का था।
एलिसा हिली को यूपी वारियर्स की टीम ने 70 लाख में खरीदा में। एलिसा का ऑक्शन में बेस प्राइज 50 लाख का था।
ऑलारउंडर अंजली सरवनी को यूपी वारियर्स की टीम ने 55 लाख की बोली लगाकर खरीदा है। अंजली का बेस प्राइज 30 लाख था।
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ को यूपी वारियर्स को 40 लाख के बेस प्राइज में खरीदा।
भारत की स्टार खिलाड़ी राधा यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 40 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 लाख की बोली लगाकर खरीदा है। शिखा ने ऑक्शन में खुद को 40 लाख के बेस प्राइज पर लिस्ट किया था।
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में गुजरात जाइंट्स की टीम ने 75 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। स्नेह का बेस प्राइज 50 लाख था।
साउथ अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी मारीजानी कैप को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है। कैप का बेस प्राइज 40 लाख था।
पार्शवी चोपड़ा को यूपी वारियर्स ने 10 लाख में खरीदा
अंडर-19 टी20 विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाली पार्शवी चोपड़ा को महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने उनके 10 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है।
महिला प्रीमियर लीग में भारत की उभरती हुई महिला क्रिकेटर टिटास साधू पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 25 लाख की बोली लगाई है। टिटास ने खुद को 10 लाख के बेस प्राइज में लिस्ट में किया था।
आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाली श्वेता सहरावत को यूपी वारियर्स की टीम ने 40 लाख में खरीदा। श्वेता ने खुद को ऑक्शन में 10 लाख के बेस प्राइज पर लिस्ट किया था।
ये बनी है अब तक टीम
दिल्ली कैपिटल्स – जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडेय (भारत), मारिजन कैप (साउथ अफ्रीका), तितास साधु (भारत)।
मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत)।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत)।
यूपी वॉरियर्ज – दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत)।
गुजरात जायंट्स – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत)।