Viral Video : जेब्रा का काल बने मगरमच्छ, वीडियो आपको विचलित कर सकता है

वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । जंगल में जिंदा रहने का बस एक ही नियम है और वह है अपनी भूख को शांत करना। हालांकि इसके लिए शिकार किया जाना और शिकार हो जाना दोनों ही स्वाभावित क्रियाएं हैं। हालांकि जंगल में शिकार होने से बचने के दो नियम है। एक तो आप बहुत बलवान हो ताकि कोई आपका शिकार ना कर सके और दूसरा यह कि आप हमेशा झुंड में रहे। हालांकि ऐसा नहीं है कि आप अकेले हो या झुंड में हो तो शिकारी भी अकेले ही शिकार करें वे भी झुंड में शिकार कर सकते हैं। ऐसे में बस सावधानी ही बचने का एक मात्र साधन होती है।

ताकतवर जानवरों ने झुंड में किया शिकार

ऐसा नहीं है कि कमजेर कहे जाने वाले जंगली जानवर ही झुंड में शिकार करते हैं, बल्कि ताकतवर जानवर भी झुंड में शिकार करते हैं। सोचिए कि जब बलवान जीव झुंड में शिकार करने निकले तो क्या होगा! इस बात का सबसे बेहतर उदाहरण मगरमच्छ होते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दर्जनों मगरमच्छों ने मिलकर एक जेब्रा को घेर लिया और फिर उसके बहुत बुरा हश्र किया।

विचलित कर सकता है वीडियो

जंगली जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज जो आपको बताते हैं कि जंगल में कैसा दृश्य होता है और वहां की लाइफ कितनी मुश्किल होती है। आज का वीडियो मगरमच्छ और जेब्रा से जुड़ा है जो आपको हैरान कर देगा। ये नजारा बेहद भयानक है। यह वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है।

खौफनाक है जंगल का ये वीडियो

इंस्टाग्राम अकाउंट @animals.energy पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें कई जेब्रा नदी में नहाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तमाम जीवों के लिए पानी एक महत्वपूर्ण साधन है इसलिए जंगलों में शिकार और शिकारी एक साथ नदी के पास मिल जाते हैं। पर यही वो जगह भी बन जाती है जहां पर शिकारी, अपने पैंतरों से शिकार की मौत का कारण बन जाते हैं।

जेब्रा पर दर्जनों मगरमच्छ ने किया हमला

वायरल वीडियो में कई जेब्रा पानी में नजर आ रहे हैं। अचानक एक जेब्रा झुंड से अलग हो जाता है, तभी एक साथ दर्जनों मगरमच्छ उसकी ओर बढ़ने लगते हैं और देखते ही देखते उसे चारों ओर से घेर लेते हैं। मगरमच्छ को देखकर अन्य जेब्रा भी डर जाते हैं और वहां से भाग निकलते हैं। अकेला जेब्रा शायद समझ जाता है कि उसकी मौत आ चुकी है। वो सभी मगरमच्छ सीधे उसकी गर्दन पर हमला करते हैं और उसे नोचने लगते हैं। इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।