Viral Video : बच्चे को हथिनी ने सिखाया सड़क पार करना, लोग बोले सुरक्षा का पाठ

वीडियो को 17,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । सड़क पार करने के कुछ नियम होते हैं। सड़क पार करते हुए सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इंसान हो या जानवर यातायात के नियमों का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। यातायात के नियमों से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में इंसान नहीं बल्कि एक हथिनी नजर आ रही है।

हाथी बुद्धिमान जानवर में से एक होते हैं। साथ ही यह भावनाओं को अनुभव करने और समझने में सक्षम होते हैं। इतना ही नहीं, हाथी अपने समुदाय और पारिवारिक बंधन की अपनी मजबूत भावना के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुप्रिया साहू अक्सर ट्विटर पर जानवरों की शानदार वीडियो शेयर करती हैं। सोमवार को उन्होंने एक बार फिर एक हथिनी का वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हथिनी बच्चे को सीखा रही है सड़क पार करना

छक्ज्ट के अनुसार आईएएस अधिकारी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी अपने बच्चे को सावधानी से सड़क पार करना सिखा रही है। वीडियो में एक हथिनी को जंगल के रास्ते पर अपने बच्चे के सड़क पार कराते हुए और गाइड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब उनके पास से एक कार गुजरी तो हथिनी अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही है।

वीडियो को कैप्शन देते हुए आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने लिखा, ‘मां हाथी अपने बच्चे को सड़क पार करना सिखाती नजर आ रही है। एक दुखद हकीकत।’ यह वीडियो अब लोगों का दिल छू रहा है। ट्विटर पर यह 17,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘स्तनपायी मम्मियों को अपने शिशु, शावक, बछड़े किसी भी तरह के साथ ज्यादा लगाव होता है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुरक्षा के लिए पढ़ाना! इसके अलावा, सड़क के बुनियादी ढांचे को डिजाइन करते समय जंगली जानवरों के क्रॉसिंग पर विचार करने की जरूरत है।’ वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया है, ‘कैसे ये लोग जंगल पर राज कर रहे हैं और उच्च अधिकारी इन्हें बढ़ावा दे रही हैं।’ चौथे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘यह मानव को जागरूक कर रहा है, वास्तव में बहुत अच्छा है।’