Viral Video : हर दुल्हे की ख्वाहिश होगी बस सास ऐसी मिले

रील को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 46 हजार लाइक्स और 52 लाख व्यूज

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । शादी से पहले लड़कों से एक सवाल पूछा जाता है- दारू-सिगरेट तो नहीं पीते? इस पर अधिकतर नौजवान मना कर देते हैं। पर कुछ मामलों में सच्चाई कुछ और ही निकलती है। पर क्या हो जब ससुराल में दुल्हे का स्वागत सिगरेट के साथ किया जाए, आप कहेंगे कि ऐसा संभव नहीं है। परंतु सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दुल्हे के लिबास में हैं और सिगरेट पी रहा है।

दुल्हे को सिगरेट पिलाते नजर आ रही है महिला

जब पब्लिक ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखा तो उनका माथा ठन्ना गया। क्योंकि भैया… इस क्लिप में एक महिला दूल्हे को सिगरेट पिलाते हुए नजर आ रही है। इस वायरल इंस्टाग्राम रील में देखा जा सकता है कि दूल्हा ठाठ से बैठा है, जिसके कथित तौर पर दुल्हन के पिता और माता… यानी लड़के के सास-ससुर मौजूद हैं। सास दूल्हे के मुंह में सिगरेट लगाती हैं और फिर उसे जलाने की एक्टिंग करती हैं। दरअसल, यह एक रिवाज है, जो दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में किया जाता है। वैसे अधिकतर जनता इस रस्म के बारे में जानकर शॉक्ड हैं। कुछ ने कह दिया कि दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joohi K Patel (@joohiie)

इसे कहते हैं सिगरेट फुंकाई की रस्म!

यह वीडिया इंस्टाग्राम यूजर और फूड ब्लॉगर जूही ने 7 फरवरी को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में बताया कि अभी-अभी शादी की एक नई परंपरा देखी, जिसमें होने वाली सास दूल्हे का स्वागत मिठाई के साथ बीड़ी और पान के साथ करती है। इस इंस्टाग्राम रील को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 46 हजार लाइक्स और 52 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। जैसे एक शख्स ने लिखा कि दुल्हन जैसी भी मिले बस सास ऐसी मिले। एक यूजर ने इसे सिगरेट फुंकाई की रस्म कह दिया। आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? कॉमेंट में जरूर बताएं।

दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में होता है ऐसा

जूही ने पोस्ट के साथ एक डिस्क्लेमर भी दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह एक पुरानी परंपरा है, जिसका पालन दक्षिण गुजरात के कुछ गांवों में किया जाता है। वह धूम्रपान भी नहीं करते, आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने सिगरेट को जलाया भी नहीं। उन्होंने सिर्फ रस्म के लिए ऐसा किया। और हां, यह सिर्फ ‘घड़ी गम्मत‘ है, तो केवल हंसो, और इसे अनदेखा करो। इससे आहात होने की जरूरत नहीं है। आगे उन्होंने गुजराती में लिखा- जे पहले ही स्मोक करे छे ए तो कारवाना जे छे आ वीडियो पाची स्टार्ट करि देस इवु तो कासु छे नै।