ट्रेडिंग न्यूज । एक बहुत पुरानी कहावत है कि लालच बुरी बला है। यह कहावत कई बार साबित भी हो चुकी है, इसके बाद भी कोई सीख नहीं लेता है। नतीजा यह होता है कि कोई भी लालच करता है तो मुसीबत में पड़ ही जाता है। वैसे कुछ लोग जब तक भुगत नहीं लेते, तब तक उन्हें अक्ल भी नहीं आती है। ऐसा ही एक व्यक्ति के साथ भी हुआ है। उस व्यक्ति ने भी लालच किया और फिर मुसीबत में फंस गया। अब इस बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लोगों को यह पुरानी कहावत ना सिर्फ याद आ रही है बल्कि चरितार्थ होती भी नजर आ रही है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा
मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव बसेंदुआ का है। जहां तेंदुए के पांव के निशान मिले तो उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। अब तेंदुआ यूं ही तो पिंजरे में जाएगा नहीं। इसलिए उसे लालचाने के पिंजरे में एक मुर्गा रखा गया। पर भैया, गजब तब हो गया जब लोगों ने देखा कि पिंजरे में कोई तेंदुआ नहीं, बल्कि एक इंसान फंसा हुआ है।
लालच का नतीजा हमेशा ही बुरा होता है बुलंदशहर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया जिसमें तेंदुए को लालच देने के लिए मुर्ग़ा रखा गया । लेकिन मुर्ग़े के लालच में फँसकर एक आदमी पिंजरे में फँस गया । pic.twitter.com/VN5T9zQaIY
— Rahul sinha (@RahulSinhaTV) February 24, 2023
मुर्गे के लालच में फंस गया बंदा
दावा किया गया कि मुर्गे की लालच में जैसे ही शख्स पिंजरे में अंदर गया तो वह फंस गया। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। इस क्लिप को ट्विटर यूजर ‘राहुल सिन्हा‘ ने पोस्ट करते हुए लिखा- लालच का नतीजा हमेशा ही बुरा होता है बुलंदशहर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया जिसमें तेंदुए को लालच देने के लिए मुर्गा रखा गया। लेकिन मुर्गे के लालच में फंसकर एक आदमी पिंजरे में फंस गया। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।