ट्रेडिंग न्यूज । भूख मिटाने के लिए जानवरों को क्या कुछ नहीं करना पड़ता है। कभी घंटों शिकार की तलाश में भटकना होता है तो कभी शिकार करने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि शिकार हाथ से निकल जाता है और कई बार शिकार बहुत आसानी से मिल जाता है। पर एक बात है कि भूख मिटाने के लिए प्रयास तो करना ही होगा।
शिकार जंगल में हो या पानी में मेहनत और प्रयास जरूरी है। शिकार और शिकारियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। अब आसमान के शिकारी ने भी पानी में शिकार किया है। सोशल मीडिया पर एक पक्षी द्वारा शिकार करने का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, इस क्लिप को देखकर लोग कुदरत की तारीफ कर रहे हैं।
पक्षी ने किया मछली का शिकार
हम इस क्लिप में देख सकते हैं कि एक पक्षी, मछली का शिकार करने के लिए समुद्र में छलांग मारता है और जब वह पानी से बाहर आता है तो एकदम गजब का नजारा होता है। दरअसल, पानी से निकलते ही पक्षी अपने पंखों को फैलाता है और पानी को झाड़ता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे हवा में उठाता है तो उसके पंजों में दबी एक मछली नजर आती है।
What an amazing strength and amazing videography ! pic.twitter.com/m6cMEN5qoQ
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) February 20, 2023
इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए हैं। साथ ही, वे इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर की भी खूब सराहना कर रहे हैं, जिसने इतनी खूबसूरती के साथ एक दुर्लभ दृश्य को फिल्माया। वैसे आपने कभी किसी पक्षी को ऐसे शिकार करते देखा था?
पक्षी के अंदाज ने जीत लिया लोगों का दिल!
यह अद्भुत वीडियो ट्विटर यूजर एविएटर अनिल चोपड़ा (@Chopsyturvey) ने 20 फरवरी को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या शानदार ताकत और बेहतरीन फोटोग्राफी है! इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 41 हजार से ज्यादा व्यूज और सात हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने कहा कि कुदरत कमाल है, तो कुछ ने लिखा कि ओ भाईसाहब, गजब का नजारा है। इस पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।