Viral Video : हिरण हार ही गया था बाजी, आखिरी चाल से जीत ली जिंदगी

हिरण की हिम्मत ने बचा ली उसकी जिंदगी

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । जंगल में शेर और पानी में मगरमच्छ सबसे खूंखार शिकार माने जाते हैं। इन दो शिकारियों से बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इनसे बचने के लिए किसी भी जानवर को किस्मत की बहुत जरूरत होगी। हालांकि किस्मत के साथ हिम्मत भी मिल जाए तो इनसे बच निकल पाने के चांस कुछ बढ़ जाते हैं। हमारी इस बात को एक वायरल वीडियो साबित करता नजर आ रहा है। यहां एक हिरण प्रजाति का जानवर नदी में भागता दिखाई देता है। कुछ ही सेकेंड में आपको पीछे मगरमच्छ आता दिखेगा।

स्टीमर में बैठे व्यक्ति ने बनाया वीडियो

ऐसे में पानी में मगरमच्छ की स्पीड ज्यादा थी, वह मुंह फैलाए हिरण को दबोचने के लिए बढ़ रहा था। पास एक स्टीमर से गुजर रहे शख्स ने पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जान बचाने के लिए हिरण ने पूरी ताकत लगा दी। वह पानी में उछलकर आगे बढ़ने लगा। शायद हिरण को डर था कि उसके पैरों पर मगरमच्छ दांत न गड़ा दे।

मगरमच्छ ने गढ़ा दिए थे दांत

हिरण ने दिशा भी बदलनी शुरू की जिससे मगरमच्छ को चकमा दे सके। वह कुछ हद तक सफल भी हुआ लेकिन किनारा अभी दूर था। ऐसे में मगरमच्छ करीब आ गया। पानी की सतह से ऊपर मुंह उठाए मगरमच्छ सरपट दौड़ने लगा। अब मात्र एक फीट की दूरी बची थी। हिरण भी हिम्मत हारता जा रहा था। पानी में उसका जोर नहीं चल रहा था। कूदना भी उसने बंद कर दिया था। तभी मगरमच्छ ने दांत गड़ा दिए।

फिर हिरण ने चला आखिरी दांव

वीडियो में देखिए, खून साफ दिखाई देता है। मगरमच्छ के दांत हिरण की पीठ पर लगे थे और उसने पानी में डुबोना चाहा। अगर वह अपने मकसद में कामयाब हो जाता तो हिरण की कहानी खत्म थी। लेकिन मौत को करीब देख हिरण ने आखिरी दांव चला। जी हां, अक्सर हम गायों, बकरियों, हिरणों में ऐसी प्रवृत्ति देखते हैं। आखिरी के 10 सेकेंड का वीडियो फिर से देखिए।

और जीत ली जिंदगी

मगरमच्छ के दांत लगने के बाद हिरण ने दुलत्ती मारनी शुरू कर दी। चौपाया जानवरों की ये आम प्रवृत्ति होती है। खतरा महसूस होने पर पीछे से आ रहे हमलावर को ये दो पैरों से मारते हैं। हिरण ने सही समय पर सही दांव चला और उसकी जान बच गई। अगले 3-4 सेकेंड में हिरण जमीन पर था और मगरमच्छ पानी में मुंह ताकता रह गया। यह वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर से लोग सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं। लोग कह रहे हैं कि आखिरी दम तक हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।