ट्रेडिंग न्यूज । पहाड़ों के भूत के बारे में आपने कभी सुना है ? यह हमेशा लोगों से छिपकर रहता है। अरे…अरे… हम किसी भूत प्रेत की बात नहीं कर रहे हैं। ये तो बिग कैट्स के परिवार का एक सदस्य है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में पहाड़ों का भूत कहते हैं। दरअसल स्नो लेपर्ड पहाड़ों पर शिकार करने के लिए इतना मशूहर है कि लोग उसे ‘पहाड़ों का भूत‘ भी कहते हैं। बड़ी बिल्लियों के परिवार का यह सदस्य हिमालय की ठंडी पहाड़ियों में पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे हिम तेंदुआ नाम मिला है।
सोशल मीडिया पर है तमाम वीडियो
सोशल मीडिया पर इस खूंखार शिकारी के तमाम वीडियो हैं। हालांकि, वह लोगों से छिपकर रहता है। पर कैमरे ट्रैप उसे फिल्मा ही लेते हैं। ताजा वीडियो इतना शानदार है कि उसे देखकर लोग उसकी ताकत के मुरीद हो गए हैं। लोग उसे गजब का शिकारी बता रहा हैं। क्योंकि भैया, हिम तेंदुए को शिकार करने से ग्रेविटी भी नहीं रोक पाती। वह पहाड़ों की ढलान में भी ऐसे दौड़ता है कि मानो सीधा भाग पहा हो।
हिम तेंदुए ने किया पहाड़ी बकरी का शिकार
‘भारतीय वन सेवा‘ अधिकारी परवीन कासवान ने 15 मार्च को स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुए) का अद्भुत वीडियो साझा किया और लिखा- क्या गजब का शिकारी है! बता दें कि असल में, इस वीडियो को ‘द वाइल्ड इंडिया‘ के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – पहाड़ों का भूत। सबसे तेज तर्रार शिकारी।
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट
13 मार्च को Ullay के पास एक शापू (लद्दाख यूरियाल) का शिकार करते हुए स्नो लेपर्ड। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक साढ़े पांच हजार से अधिक व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी। एक शख्स ने लिखा- क्या शिकार किया है। दूसरे ने लिखा कि इसने तो ग्रेविटी को भी टक्कर दे दी। बाकी आपकी क्या मानना है इस पर? कॉमेंट में बताइए।
Ghost of the mountains. Most Agile hunters. Snow leopard hunting near Ullay a Shyapu Ladakh Urial on 13th March. Sharing as received. pic.twitter.com/XginjJNOSS
— The Wild India (@the_wildindia) March 15, 2023
जब शापू के पीछे ताकत से दौड़ा हिम तेंदुआ
यह वीडियो 44 सेकंड का है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक हिम तेंदुए छिपकर शापू (पहाड़ी बकरी) पर अटैक कर देते हैं। शापू जान बाचने के लिए भागते हैं। बर्फीली पहाड़िं की ढलान पर वह तेजी से दौड़ते हैं, उनके पीछे स्नो लेपर्ड भी भागता है। लेकिन भैया, दौड़ते-दौड़ते शापू का संतुलन बिगड़ जाता है और वह जमीन पर जा गिरता है। लेकिन अपना शिकारी स्नो लेपर्ड पहाड़ी की ढलान पर दौड़ता है तो ग्रेविटी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। अंत में वह अपने शिकार को मारने में कामयाब रहता है और उसे लेकर वापस पहाड़ी पर चढ़ने लगता है।