ट्रेडिंग न्यूज । जंगल में शिकार और शिकारी दोनों होते हैं। शिकार को बचने के लिए और शिकारी को शिकार करने के लिए मेहनत और किस्मत दोनों की जरूरत होती है। जंगल में यूं तो कई शिकारी होते हैं फिर भी शेरनी को जंगल का खूंखार शिकारी माना जाता है। उससे शिकार का बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होता है! लेकिन भैया… कभी-कभार जानवरों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि वे शिकारी का शिकार बनते-बनते रह जाते हैं। यह वीडियो इस बात का ही सबूत है।
जेबरा की किस्मत उसके साथ थी
फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि घटना कब और कहां की है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वायरल क्लिप में हम एक शेरनी को घात लगाकर जेबरा पर हमला करते देख सकते हैं। पर जैसे ही शेरनी जेबरा के करीब पहुंचती है तो कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि जेबरा की किस्मत कमाल की थी!
शेरनी ने घात लगाकर किया हमला
यह वीडियो 41 सेकंड का है, जिसमें हम जेबरा के झुंड को घास के मैदान में चरते हुए देख सकते हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का एहसास नहीं होता कि उनसे कुछ दूरी पर एक शेरनी घात लगाए बैठी है। लेकिन एक जेबरा को खतरे का आभास हो जाता है। वह चौकन्ना हो जाता है कि तभी शेरनी गोली की रफ्तार से उस पर हमला कर देती है। लेकिन भैया… जेबरा भी दिखा देता है कि वह गोली से भी तेज है। जी हां, वह अपनी जान बचाने के लिए इतनी रफ्तार से दौड़ता है कि शेरनी हार मान लेती है।
Lucky zebra🦓. The sight of a lioness stalking a zebra can be an intense and thrilling experience, as it represents the harsh realities of the animal kingdom where predators hunt their prey for survival. pic.twitter.com/cpXvyBympp
— African Distinctive channel (@dist_channel) March 19, 2023
बड़ा ही किस्मत वाला निकला जेबरा
यह वीडियो ट्विटर हैंडल @dist_channel से 19 मार्च को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में बताया- किस्मत वाला जेबरा। शेरनी को जेबरा का पीछा करते देखना बड़ा ही रोमांचक अनुभव हो सकता है। लेकिन भैया, यह जंगल की दुनिया की सच्चाई है। जहां शिकारी जिंदा रहने के लिए शिकार करता है।
बता दें, खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को सात सौ से अधिक व्यूज और लगभग सौ लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक ने लिखा – बेहद शानदार नजारा है। वहीं अन्य टिप्पणी की कि सच में जेबरा बड़ा ही किस्मत वाला था। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या मानना है? कॉमेंट में बताइए।