ट्रेडिंग न्यूज । जंगल में यूं तो कई खतरनाक जानवर होते हैं, परंतु जैसे ही सांप नजर आता है लोगों की घिग्गी बंध जाती है। सांपों की एक से एक प्रजाति मौजूद हैं। कई सांप तो बहुत जहरीले होते हैं। ऐसे में इंसान इससे डरता भी काफी है। घर के आसपास अगर सांप दिख जाए तो हंगामा मच जाता है। वैसे आपने कभी सांप को कभी हवा में उड़ते देखा है? मजाक लग रहा है ना… लेकिन भैया, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें सांप हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है!
घर की छत से छलांग लगाया गया सांप
दरअसल, सांप ने एक घर की छत से इतनी जोरदार छलांग मारी कि कुछ पल के लिए ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो वो हवा में उड़ रहा हो। हालांकि, बाद में उसे गुरुत्वाकर्षण बल ने जमीन पर पटक दिया। आप उसके जमीन पर गिरने की आवाज भी सुन सकते हैं। पर सांप की गजब की छलांग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। क्योंकि ऐसा बहुत कम ही होता है जब कोई सांप इस तरह से हवा में उड़ते नजर आता है। बता दें, इस क्लिप को ट्विटर पर आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने रीपोस्ट किया और लिखा- अविश्वसनीय!
Incredible 🤫 pic.twitter.com/xbHi3w21nU
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) January 31, 2023
ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है ये वीडियो
यह वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का बताया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। आईएएस ने इस क्लिप को 31 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसे अबतक 9 लाख 59 हजार से अधिक व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
सांपों का सुपरमैन
साथ ही, यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फुर्ती देखकर लग रहा है कि अफ्रीकन मांबा है। दूसरे ने लिखा- सांप की यह प्रजाति अपनी रफ्तार के लिए मशहूर है। तीसरे यूजर ने कॉमेंट किया- अरे वाह, सांप भी छलांग मारता है। वहीं कुछ यूजर ने सांप को सुपरमैन कह दिया, तो कईयों ने हैरानी जाहिर की। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।