नई दिल्ली।  टेस्ला के मालिक​ ​​​​​​एलन मस्क अपनी स्टार लिंक कंपनी के माध्यम से पूरी दुनिया में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। साथ ही अभी कई और सैटेलाइट भेजने की तैयारी है। एलन मस्क भारत में भी लोगों को सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें इसके लिए भारत सरकार से लाइसेंस लेना होगा।

भारत में स्टार लिंक ने की प्रीऑर्डर बुकिंग शुरू
स्टार लिंक इंडिया की ओर से पिछले दिनों दिए गए एक बयान में कहा गया कि भारत में स्टार लिंक इंटरनेट सर्विस के प्री-ऑर्डर बुकिंग कर रही है। अभी से इसका आंकड़ा 5000 पार हो चुका है। कंपनी 2022 के अंत तक इस सुविधा को भारत में शुरू कर सकती है। हालांकि भारत सरकार स्टार लिंक को अभी भारत से लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

स्टार लिंक का जियो और वन वेब से होगा मुकाबला
एलन मस्क की स्टार लिंक कंपनी जब भारत में उतरेगी तो सबसे पहले उसका भारत में मुकाबला मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल की वन वेब से होगा। स्टार लिंक और वन वेब सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस प्रदान करेंगे, जबकि जियो फाइबर ऑप्टिक्स के जरिए इंटरनेट सर्विस प्रदान कर रही है।