कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर लगातार उन पर नज़र बनाए हुए हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों ने सौरव गांगुली का सैंपल जांच के लिए भेजा है जिसमें पता लगाया जाएगा कि उनकोओमिक्रॉन वैरिएंट तो नहीं है।
उल्लेखनीय है कि सौरव गांगुली को जनवरी 2021 में हार्ट अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था उस समय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। इस समय देश में कोरोना संक्रमण फिर से फैल रहा है। इसलिए चिंता बढ़ती चली जा रही है। डॉक्टर पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कहीं सौरव गांगुली कोओमिक्रॉन वैरिएंट तो नहीं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 653 मामले पुष्ट हो चुके हैं।