नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आर्द्रता 92 प्रतिशत आंकी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता मध्यम है क्योंकि एक्यूआई 168 पर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक क्रमश: 33.4 डिग्री सेल्सियस और 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।