नई दिल्ली। दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार महंगाई का झटका दिया है। देश में बुधवार से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी।
घरेलू इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं
घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इसके दाम अभी लगभग 900 रुपए हैं। लेकिन घरेलू सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर पर कीमतों में अंतर बढ़ने के बाद यह संभावना बढ़ गई है कि जल्द ही घरेलू सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए जा सकते हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना तो महंगा होगा ही, लेकिन जिन चीजों की कीमतें नहीं बढ़ाई जा सकती उनका वजन और साइज कम होगा।