अहमदनगर। सिविल अस्पताल के ICU में शनिवार को आग लगने से मरने वाले मरीजों की संख्या 11पहुंच गई है। आगजनी में छह अन्य गंभीर रूप से जले हुए हैं। सुबह अस्पताल में लगी भीषण आग के कारण वार्ड से उठते काले धुएं को देख मरीजों और कर्मचारियों के बीच डर का माहौल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 10 बजे लगी। आईसीयू वार्ड में इलाज करा रहे 17 मरीजों में से 10 की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए। हालांकि बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई, क्योंकि एक अन्य घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए और जिला अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।