भोपाल। प्रदेश के तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटिंग के बाद मंगलवार सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के जोबट विधानसभा सीट से भाजपा अपना खाता खोल दिया है। इधर रैगांव में कांग्रेस ने 7 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।

बीजेपी की इस परंपरागत सीट पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। इधर जोबाट विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने झंडे गाड़ दिए हैं।

ताजा अपडेट के मुताबिक खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रही है। रैगांव में कांग्रेस 7000 वोटों से, पृथ्वीपुर में बीजपेी 12 हजार वोटों से आगे है। वहीं जोबट में भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना जीत का पहला खोल लिया है।