कोरोना का टीका आने के बाद कोराेना के मामले भले ही कम हो गए हों, लेकिन यह अब भी एक विश्वव्यापी समस्या बना हुआ है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 24.49 करोड़ से अधिक हो गए हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49.7 लाख हो गई है। अब तक दुनियाभर में कुल 6.88 अरब लोगों का वैक्सीन लग चुकी है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से हाल ही में दी गई। 

अमेरिका पहला व भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश
गुरुवार सुबह जारी अपने ताजा अपडेट में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि मौजूदा समय विश्वभर में मरने वालों की संख्या 49 लाख 71 हजार 447 और टीके की संख्या 6,88,54,42,555 हो गई है।  बताया गया है क अब तक 24,49,75,420 लोगा कोराना से प्रभावित हो चुके हैं। सीएसएसई के अनुसार 4 करोड़ 57 लाख 03 हजार 865 मामलों और 7 लाख 41 हजार 231 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 653 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (2,17,66,168), यूके (89,38,965), रूस (82,20,975), तुर्की (79,35,977), फ्रांस (72,42,180), ईरान (58,88,100), अर्जेंटीना (52,81,585), स्पेन (50,06,675) हैं। कोलम्बिया (49,95,694), इटली (47,52,368), जर्मनी (45,25,297), इंडोनेशिया (42,41,809) और मैक्सिको (37,88,986) हैं।

अमेरिका के बाद इन देशों में हुई सबसे अधिक मौतें 
अमेरिका के बाद जिन देशों में इस महामारी से 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है, उनमें ब्राजील (6,06,679), भारत (4,55,653), मैक्सिको (2,86,888), रूस (2,29,672), पेरू (2,00,118), इंडोनेशिया (1,43,235), यूके (1,40,462), इटली (1,31,954) शामिल हैं। साथ ही कोलंबिया (1,27,159), ईरान (1,25,716), फ्रांस (1,18,530) और अर्जेंटीना (1,15,889) शामिल हैं।